साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने शुक्रवार की रात में कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बाहनों की चैकिंग के दौरान एक चोेरों के गिरोह को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से छह बाइक,दो आॅटो, 9मोबाइल फोन, चांदी के सिक्के व जेवरात बरामद किए हैं ।
थानाध्यक्ष साहिबाबाद रण सिंह ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर मोहननगर क्षेत्र में चैकी इंचार्ज मोहन नगर दुष्यंत राणा को अपराधियों की धरपकड़ के लिये बाहनों की जांच करने के लिये लगाया था। वे अपने साथी एसआई अनिल कुमार तथा हेड कांस्टेबल प्रेम देव आदि के साथ कृष्णा इंजीनियरिंग के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे । शुक्रवार की रात में एक अपाचे बाइक पर आते दो संदिग्ध लोगों को रोका गया तो उनकी तलाशी से 9 मोबाइल फोन, चांदी के सिक्के दो नाक की लौंगे तथा दो चाकू बरामद हुए। बाद में उनकी की निशानदेही से चोरी की 6 बाइक और दो ऑटो पंचशील कॉलोनी भोपुरा स्थिति एक निर्जन स्थान से बरामद किए गए ।
एसआई जगदीश मलिक ने बताया गिरफ्तार दोनों लोग शातिर लुटेरे हैं और दिल्ली एनसीआर में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देते हैं । इनके नाम प्रिंस पुत्र राजपाल एवं प्रशांत पुत्र दिनेश निवासीगण प्रताप नगर सोनौली हर्ष विहार दिल्ली है । दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।



0 comments:
Post a Comment