फोटो पीड़ित महिला उषा।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र की शालीमारगार्डन कालोनी में शुक्रवार को शालीमार गार्डन कालोेनी की आस्था सोसाइटी के सामने एक महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चैन झपट ली। लेकिन थाना इंदिरापुाम क्षेत्र में बाइक सवार झपटमारों को नाकामी हाथ लगी।
जानकारी के अनुसार आस्था कालोनी के प्लॉट संख्या 903 में उषा अपने परिवार के साथ रहती है। शुक्रवार की दोपकर में करीब साढ़े तीन बजे वह किसी काम से बाजार के लिए घर से निकली थीं। जैसे ही वह सोसायटी के गेट से बाहर निकली तो पीछे से आ रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने उषा के गले से चेन झपट ली। उषा ने बताया कि बाइक सवारों ने हेलमेट लगाए हुए थे। शालीमार गार्डन क्षेत्र में अक्सर चेन झपटमारी की वारदातें होती रहतीं हैं। स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल बना रहता है।
उधर इंदिरापुरम इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने सड़क पर जा रहीं दो महिलाओं में से एक के गले से सोने की चैन झपटने का प्रयास किया लेकिन वे महिला की सजगता के कारण बदमाश नाकम रहे।



0 comments:
Post a Comment