जयपुर, ( शांतिदूत न्यूज नेटवर्क ) राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह ने अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री और सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
अल्बर्ट हॉल पर आयोजित भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेताओ की मौजूदगी में श्री गहलोत और श्री पायलट ने हिन्दी में शपथ ली। श्री पायलट ने चूनरी का साफा पहन कर अपना देशी अंदाज दिखाया। शपथ ग्रहण से पहले और बाद में दोनों नेताओं के पक्ष में जोरदार नारेबाजी हुई।
मंच पर मौजूद श्री गांधी से मिलने के लिए नेताओं का तांता लगा रहा। आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्र बाबू नायडू, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एवं देवगोड़ा, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, डीएमके नेता एम के स्टालिन, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतराम मांझी, जदयू के नेता शरद यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस के शरद पंवार सहित कई नेता शपथ के साक्षी बने। श्री गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित कई नेताओं से मुलाकात की।



0 comments:
Post a Comment