मध्यप्रदेश में किसानों के दो लाख रुपए तक के ऋण माफ Madhya Pradesh farmers waive loans up to two lakh rupees



भोपाल,  (वार्ता) मध्यप्रदेश में आज नए मुख्यमंत्री कमलनाथ की ताजपोशी के फाैरन बाद सरकार ने राष्ट्रीयकृत और सहकारी बैंकों में अल्पकालीन फसल ऋण के रूप में पात्र पाए किसानों के दो लाख रुपए तक के कर्ज माफी के आदेश जारी कर दिए।

राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक राष्ट्रीयकृत और सहकारी बैंकों में अल्पकालीन फसल ऋण के रूप में शासन द्वारा पात्रता अनुसार पात्र पाए गए किसानों के दो लाख रुपए की सीमा तक का दिनांक 31 मार्च 2018 की स्थिति में बकाया फसल ऋण माफ किया जाता है। 

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने आज ही पदभार ग्रहण किया है। नई जिम्मेदारी संभालते ही उन्होंने सबसे पहले कर्ज माफी संंबंधित फाइल पर ही हस्ताक्षर किए।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव पूर्व अपनी रैलियों में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर 10 दिन में किसानों की कर्जमाफी का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनते ही प्रदेश में किसानों का कर्जमाफ किया जाएगा और अगर मुख्यमंत्री ने ऐसा नहीं किया तो पार्टी का दूसरा मुख्यमंत्री इस दिशा में काम करेगा। पार्टी ने 15 साल बाद प्रदेश की सत्ता में वापसी की है।


Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment