गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने कैम्प कार्यालय मे राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण की ईस्टर्न पैरीफेरल एक्सपे्रस वे परियोजना की बैठक की। ईस्टर्न पैरीफेरल एक्सपे्रस वे के अधिकारी ने बताया कि आर्बीटेªशन के अप्रूवल अत्यधिक विलम्ब से प्राप्त हो रहे है तथा ऐसी आपत्तियाॅ लगायी जा रही है जो पहले नही लगायी जाती थी। जैसे रिमान्ड बैंक आदेश, किसानों की सहमति का शपथ पत्र, लीडिगं वाद के आदेश की प्रतिलिपि जबकि यह दस्तावेज एन0एच0ए0आई0 अपने वकील से ले सकते है। उन्होने जिलाधिकारी को बताया कि मौके पर परियोजना में अर्जित भूमि से अधिक क्षेत्रफल उपयोग करने की शिकायत की गयी है। इसके क्रम में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित तहसील व एन0एच0ए0 आई को संयुक्त रूप से ऐसे प्रकरणों की स्थलीय जांच हेतु कहा ।
उन्होने सम्बन्धित को निर्देश दिये कि दिसम्बर अन्त तक टोल प्लाजा का कार्य पूर्ण हो जाना चाहिए। किसानों की मांग के अनुसार बैठक में अतिरिक्त सर्विस रोड पूर्ण कराये जाने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देश दिये। दिल्ली मेरठ एक्सपे्रस वे के अन्तर्गत रसूलपुर, सिकरोड, डासना, कुशलिया, लाहल में आर्बीटेªशन का प्रतिकर अवरूद्व है तथा लम्बित आर्बीटेªशन वादों का भी निस्तारण किया जाना है। स्ट्रक्चर का एवार्ड होना प्रस्तावित है। ग्राम भोजपुर में फिजिकल पजेशन व शेष किसानो को प्रतिकर का वितरण कराने हेतु जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित किया ग्राम मटियाला में अंडर पास के कारण रास्ता बन्द हो जाने की शिकायत है। ग्राम पलौता में रास्ता बन्द हो रहा है। जिसमें अंडर पास की मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही है। नई 3 डी के एवार्ड होने हैं। पैकेज-4 एवं पैकेज 1,2 का निर्माण कार्य होने के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है।
इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को यातायात सुचारू करने के लिए आदेशित किया। उन्होने पूछा कि ई0पी0ए0 में कितना कार्य पैन्डिग है। विधुत विभाग से समन्वय बनाकर कार्य ससमय पूर्ण कराये। बैठक में अपर जिलाधिकारी भू0अ0,उप जिलाधिकारी मोदीनगर, उप जिलाधिकारी सदर, एन0एच0ए0आई0 के अधिकारी उपस्थित थे।


0 comments:
Post a Comment