नई दिल्ली, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में फर्स्ट अटल भारत सम्राट किंग आफ द रिंग स्पोर्ट्स जीत कुने डो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भारत सम्राट मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स जीत कुने दो ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि श्रीमती मीनाक्षी लेखी सांसद लोक सभा नई दिल्ली ने दीप प्रज्वलित करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया ।
इस प्रतियोगिता में दिल्ली सहित भारत के कई राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजिस्थान , मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल के लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया । जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग में टाइटल फाइट हुई और भारत सम्राट किंग ऑफ द रिंग स्पोर्ट्स जीत कुने- डो चैंपियन बनाए गए । इस प्रतियोगिता में संस्था की ओर से सभी जीतने वाले खिलाड़ियों को एक टाईटल बैल्ट, एक मेडल, और 3100 रुपये का चेक दे कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाज सेवक राजू चंदेल, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्षीय कार्यालय के प्रबंधक सर्वेंद्र मिश्रा , श्री विजेन्द्र गर्ग विधायक राजेन्द्र नगर, महंत ओम प्रकाश गिरी जी अध्यक्ष 108 फुट संकट मोचन धाम, अतुल जैन जी चेयरमैन जैन हैप्पी स्कूल, श्रीमति शालिनी मिग्रा प्रिन्सिपल जैन हैपी स्कूल तथा अशोक ओटवाल भी उपस्थित रहे। संस्था के अध्यक्ष आनन्द कुमार गौहर ने श्रीमती मीनाक्षी लेखी जी सांसद लोक सभा को एक टाईटल बैल्ट देकर सम्मानित किया तथा सभी सम्मानित अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनके आगमन पर उनको धन्यवाद दिया। अध्यक्ष आनन्द कुमार गौहर ने बताया कि इस बार संस्था ने लगभग 18 लड़के व 18 लकडियां को भारत सम्राट किंग आफ द रिंग स्पोर्ट्स जीत कुने -डो टाईटलस बांटे हैं। अंत मे अध्यक्ष ने प्रतियोगिता मे आये सभी कोंचो , अभिभावको तथा सभी खिलाड़ियों का धन्यवाद किया और सभी को नव वर्ष की शुभ मंगलमय कामनाये दी ।




0 comments:
Post a Comment