अपनी बात मनमाने के लिये साध्वी पहुंचीं भैंस के साथ।
इंदिरापुरम, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) इंदिरापुरम थाने में एक आज एक साध्वी अपनी बात को मनमाने के लिये अपने साथियों और एक भैंस के साथ पहुंचीं। फरियादी को भैंस साथ आने पर वहां हंगामा हुआ हंगामे की बजह बनी कुछ पुलिस कर्मियों के कमेंट और धमकी। आखिर में एसएचओ इंदिरापुरम नजीर अली खान ने बाहर आकर फरियादी से बात कर मामला संभाला और फिर दफ्तर के अंदर बुलाकर बात की। थाना प्रभारी ने बताया कि मामला नोएडा से जुड़ा है, इसलिए शिकायतकर्ता को स्पष्ट तौर पर समझा दिया गया है कि वह नोएडा पुलिस से संपर्क करें। थाने के बाहर जिस तरीके से व्यवहार किया गया, वह उचित तरीका नहीं था।

जानकारी के अनुसार वैशाली सेक्टर 5 में रहने बालीं साध्वी कंचन गिरि ने इंदिरापुरम थाने में कुछ समय पहले अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र के खिलाफ एक न्यूज चैनल पर पर डिबेट के दौरान आतंकी संगठनों का समर्थन करने का आरोप लगाया था तथा थाने में केस रजिस्टर करने शिकायत दी थी। साध्वी का आरोप है कि इस मामले में पुलिस केस रजिस्टर नहीं कर रही थी इसलिये वे अपने 10 समर्थकों के साथ थाना इंदिरापुरम पहुंची और अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के छात्र के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग करने लगीं। इस समय उनका एक समर्थक अपने साथ एक भैंस लेकर आया था और उसने थाने के गेट के बाहर भैंस बांध दी। उसके बाद समर्थकों ने भैंस की पीठ पर पोस्टर लगा दिये। पोस्टर पर यह लिखा था कि भैंस ढूंढने वाली पुलिस देशद्रोही के खिलाफ केस रजिस्टर नहीं कर रही है।
थाने की गेट पर यह ड्रामा होता देख परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी बाहर आ गए और डाट फटकार लगाने लगे। इससे वह समर्थक वहां भैंस वहीं छोड़ कर फरार हो गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने साध्वी के समर्थकों को भी फटकार लगाई और फिर हंगामा हुआ। मामला शांत करने के लिये थानाध्यक्ष को बाहर आना पड़ा। उन्होंने बताया कि यह पूरा मामला नोएडा का है। यह सुनकर साध्वी ने कहा कि वह इस मामले में नोएडा पुलिस के पास जाकर शिकायत करेंगी।

0 comments:
Post a Comment