इंदिरापुरम, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) इंदिरापुूरम थाना क्षेत्र में एलिवेटेड रोड पर वसुंधरा पुलिस चैकी के पास दो सशस्त्र बदमाशों ने एक कारोबारी की मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर पिस्टल दिखाकर उससे सत्तर हजार रूपये लूट लिए। घटना शुक्रवार की है लेकिन थाना इंदिरापुरम पुलिस ने मामला मंगलवार को दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार शंकर विहार चिपयाना बुजुर्ग गौतम बुद्ध नगर निवासी कारोबारी राजेंद्र सिंह गाजियाबाद एटीएम से सत्तर हजार रूपये निकाल कर पड़पड़ गंज दिल्ली को अपनी बाइक से जा रहे थे। एलिवेटेड रोड पर वसुंधरा पुलिस चैकी के पास नीचे उतरते समय बाइक सवार बदमाशों ने उनको ओवरटेक कर रोक लिया और पिस्टल दिखाकर सत्तर हजार रूपये लूट लिए ।
घटना की सूचना कारोबारी ने पहले पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी फिर इसके बाद थाना इंदिरापुरम में शिकायत की। लेकिन पुलिस ने उस दिन मामला दर्ज न कर 4 दिन बाद दर्ज किया है। एलिवेटेड रोड पर लूट का यह पहला मामला है।



0 comments:
Post a Comment