अपराध संक्षिप्त
गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना कविनगर पुलिस ने आज सुबह करीब 9.35 बजे एनडीआरएफ रोड से अभियुक्त सरताज पुत्र कमरूद्दीन निवासी एफके-2/25 कांशीराम योजना काॅलोनी मधुबन बापुधाम थाना कविनगर गाजियाबाद तथा रोहित पुत्र सतीश कुमार निवासी एके-2/19 कांशीराम योजना काॅलोनी मधुबन बापुधाम थाना कविनगर गाजियाबाद को गिरफ्तार किया हैं, जिनके कब्जे से 2 चाकू बरामद हुए है।
200 ग्राम नशीला पदार्थ सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार - थाना कोतवाली पुलिस ने कल रात करीब 22ः15 बजे रेलवे स्टेशन के पास से अभियुक्त बिजेन्द्र पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम निठारी थाना कोतवाली देहात जिला बुलन्दशहर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 200 ग्राम नशीला पर्दाथ बरामद हुआ हैं।
चोर गिरफ्तार कब्जे से चोरी का एक मोबाइल व 660 रूपये बरामद - थाना लिंकरोड पुलिस ने कल रात करीब 11.50 बजे खण्डहर सिनेमा घर के पास से अभियुक्त आकाश पुत्र उदयवीर निवासी सी-ब्लाॅक ब्रजविहार थाना लिंकरोड गाजियाबाद व उसके एक नाबालिक साथी को गिरफ्तार किया हैं, जिनके कब्जे से मु0अ0सं0-710/18 धारा 379/411 भादवि थाना लिंकरोड से सम्बन्धित चोरी का एक मोबाइल फोन व 660 रूपये बरामद हुए हैं



0 comments:
Post a Comment