अपर जिलाधिकारी नगर ने की 26 जनवरी, 2019 की तैयारी हेतु बैठक Meeting of Additional District Magistrates on January 26, 2019



गाजियाबाद। अपर जिलाधिकारी नगर हिमाशु गौतम सभी जनपदीय अधिकारियों के साथ गणतंत्र दिवस पर्व मनाने हेतु कलेक्टेªट सभागार में बैठक कर रहे थे। उन्होने कहा कि इस परम्परा को समृद्व करने हेतु लोहियानगर के हिन्दी भवन में अदवी संगम द्वारा मुशायरा किया जाता ह तथा लोक परिषद गाजियाबाद द्वारा इस अवसर पर कवि सम्मेलन किया जाता है। उन्होने एस0पी0 यातायात से कहा कि 26 जनवरी, से पूर्व ही यातायात को व्यवस्थित कर लिया जाये। नगर निगम द्वारा 25 व 26 जनवरी को सभी कार्यालय प्रकाश व्यवस्था से सुसजित किये जायेगे। शिक्षण संस्थानों में बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी। सभी कार्यालयों व शिक्षण संस्थाओं में घ्वजा रोहण व राष्ट्रीय गान व संकल्प किया जायेगा। उन्होने बेसिक शिक्षाधिकारी के प्रतिनिधि व जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि से कहा कि वे प्रभात फेरी की लिखित सूचना पुलिस अधीक्षक यातायात को भेज दें। 
इस अवसर पर स्वंतत्रता सग्राम सेनानियों का सम्मान किया जायेगा। और महामाया स्टेडियम में जिला क्रीडाधिकारी नेतृत्व में 5 कि0 मी0 की क्रोस कन्ट्री दौड करायी जायेगी। नुक्कड नाटक व वाद-विवाद प्रतियोगिताए भी आयोजित होगी। प्रातः 10.30 बजे जिलाधिकारी द्वारा तीनों एम0एम0जी0 अस्पताल में रोगियों को फल वितरण किया जायेगा। 11.00 बजे मनन धाम शहीद स्मार्क पर जिलाधिकारी द्वारा शहीद स्वंत्रता संग्राम सैनानियों को श्रृद्वाजंलि दी जायेगी। 11.30 बजे मानवाधिकार जन कल्याण एसोशिएसन द्वारा भी रोगियों को फल वितरण किया जायेगा। अपर जिलाधिकारी ने नगर निगम  के किसी भी अधिकारी के बैठक में उपस्थित न रहने पर नाराजगी जतायी। अपर जिलाधिकारी ने शिक्षण संस्थाओं से आये प्रबन्धकों व प्रधानाचार्यो से कहा कि 25 व 26 को होने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करायें और बैठक में जो भी दिशा निर्देश दिये गये है सम्बन्धित अधिकारी उनका पालन करें। 
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, डिप्टी कलेक्टेर, सभी उप जिलाधिकारी, चीफ वार्डन सिविल डिफैन्स, स्कूलों के प्रधानाचार्य व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। 



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment