गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया कि जनपद गाजियाबाद में कुल 6 पंजीकृत तथा 2 अपंजीकृत गौशालायें संचालित हैं, जिनमें 4052 छुट्टा व बेसहारा पशुओं को संरक्षित किया जा रहा हैं। जिनमें कान्हा गौशाला बेगमाबाद बुदाना नगर पालिका मोदीनगर, श्रीकृष्ण गौशाला (पंजीकृत) करेहडा मोहन नगर नगर निगम गाजियाबाद, श्रीकृष्ण गौशाला (पंजीकृत), गौशाला फाटक विजय नगर जौन नगर निगम गाजियाबाद, नन्दी पार्क गौशाला नगर निगम गाजियाबाद, दुधेश्वरनाथ जस्सीपुरा नगर निगम गाजियाबाद तथा मगनोदेवी गोशाला (पंजीकृत) ग्यासपुर विकास खण्ड मुरादनगर है एवं अपंजीकृत गोशाला ग्राम मोहम्मदपुर सुजानपुर विकास खण्ड भोजपुर, एवं अपंजीकृत कन्हैया गौशाला ग्राम बन्थला विकास खण्ड लोनी शामिल है।
उन्होने बताया कि विकास खण्ड-भोजपुर के ग्राम पट्टी एवं हुसैनपुर-सैदपुर डीलना तथा ग्राम पंचायत-तलहटा विकास खण्ड-मोदीनगर में कुल लागत 175.29 लाख की धनराशि से 700 गौवंश को संरक्षित किये जाने के लिए 3 गौशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें विकास खण्ड भोजपुर के ग्राम पंचायत पट्टी में गौशाला का निर्माण, विकास खण्ड भोजपुर के ग्राम पंचायत हुसैनपुर सैदपुर डीलना में गौशाला का निर्माण एव विधान सभा मोदीनगर के ग्राम तलहटा में गौवंश की सेवा एवं संरक्षण हेतु गौशाला का निर्माण कराया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त जनपद में 6 गौशालाएं एवं एक काजी हाउस का निर्माण कुल लागत 3075.73 लाख की धनराशि से कराया जाना प्रस्तावित है जिनमें 3355 छुट्टा व बेसहारा गौवंश को संरक्षित किया जायेगा। इन 6 गौषालाएं एवं एक काजी हाउस में निवाडी पतला एवं मुरादनगर की एक संयुक्त कान्हा गौशाला निवाडी का निर्माण, नगर पालिका लोनी में गौशाला का निर्माण एवं काजी हाउस का निर्माण, नगर निगम गाजियाबाद में कान्हा गौशाला की स्थापना, विकास खण्ड मुरादनगर के ग्राम खिंदौड़ा में गौशाला का निर्माण, विकास खण्ड रजापुर के ग्राम निडौरी में गौशाला का निर्माण, मौ0पुर आमद बागपत ग्राम पंचायत मतौर विकास खण्ड मुरादनगर एवं ग्राम पंचायत भनैडा विकास खण्ड मुरादनगर प्रस्तावित है।



0 comments:
Post a Comment