गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने सूचित किया कि किसानों के गन्ना मूल्य भुगतान सम्बन्धित वसूली मांग पत्र के सापेक्ष आज तहसील मोदीनगर एवं गन्ना विभाग की टीम द्वारा कार्यवाही की गयी।
इसमें मोदी डिस्टलरी का सम्पूर्ण स्टाक अटैच किया गया तथा बिक्री से प्राप्त होने वाली समस्त धनराशि से किसानों को भुगतान किये जाने का निर्देश दिया गया। उन्होने बताया कि मोदी डिस्टलरी के बैंक खातों को सीज करने की कार्यवाही भी की जा रही है। मोदी रेवलोन का निर्मित स्टाक सील किया गया तथा मोदी डिस्टलरी से 2 करोड़ तथा बैगास से एक करोड़ का चैक प्राप्त हुआ है।



0 comments:
Post a Comment