नयी दिल्ली । उत्तर प्रदेश के दिल्ली के समीप स्थित हिंडन वायु सेना हवाई अड्डे से ‘उड़ान’ के तहत वाणिज्यिक उड़ानों का परिचालन मार्च में शुरू हो जायेगा।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय की एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डे पर टर्मिनल तथा अन्य बुनियादी ढाँचों का निर्माण कार्य फरवरी के अंत या मार्च के पहले सप्ताह तक पूरा हो जायेगा। मार्च में ही वहाँ से पहली वाणिज्यिक उड़ान भी शुरू हो जायेगी।



0 comments:
Post a Comment