एपीईटीए सम्मेल 2019 (एशिया पेसिफिक एजुकेशन एण्ड टेक्नोलाॅजी अवाॅडर््स) अहमदाबाद में किया गया सम्मानित
गजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जयपुरिया स्कूल आॅफ बिज़नेस, इंदिरापुरम, गाज़ियाबाद को होटल प्राइड प्लाज़ा इंटरनेशनल, अहमदाबाद में आयोजित एपीईटीए सम्मेलन 2019 के दौरान बेस्ट इन्सटीट्यूट इन इण्डिया फाॅर एकेडमिक एक्सीलेन्स के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जयपुरिया स्कूल आॅफ बिज़नेस के डायरेक्टर डाॅ एस के महापात्रा को माननीय मंत्री श्री भुपेन्द्र सिंह चैदासामा और श्री जेक्से शाह, चेयरमैन, एसोचैम, गुजरात ने यह पुरस्कार दिया।
सम्मेलन का आयोजन भारत के अग्रणी बिज़नेस एसोसिएशन एसोचैम, गुजरात द्वारा भारत के अग्रणी समाचार पत्र एजुकेशन पोस्ट के सहयोग से किया गया।
इस भव्य समारोह में 100 से अधिक जाने माने संस्थानों और विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले संस्थानों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। प्रोफेसर गौतम दत्ता, आईआईएम, अहमदाबाद, प्रोफेसर जे के दास, फोरे स्कूल आॅफ मैनेजमेन्ट एवं प्रोफेसर एस के महापात्रा, डायरेक्टर, जयपुरिया स्कूल आॅफ बिज़नेस ने एपीईटीए सम्मेलन को सम्बोधित किया। सम्मेलन के दौरान उच्च शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों, मुद्दों और प्रथाओं पर विचार प्रस्तुत किए गए।
इस मौके पर श्री शिशिर जयपुरिया, चेयरमैन, जयपुरिया ग्रुप आॅफ एजुकेशनल इन्सटीट्यूशन्स ने कहा, ‘‘जयपुरिया स्कूल आॅफ बिज़नेस की समग्र अकादमिक प्रगति, यहां इस्तेमाल की जाने वाली आधुनिक शिक्षण प्रथाओं में परिलक्षित होती है। संस्थान में छात्रों को दिए जाने वाले कौशल के परिणामस्वरूप ही स्नातक छात्रों के पूरे बैच को पीजीडीएम प्लेसमेन्ट मिल रहे हैं। यह सम्मान संस्थान की फेकल्टी द्वारा किए गए अथक प्रयासों तथा छात्रों द्वारा अकादमिक क्षेत्र में किए जाने वाले उत्कृष्ट परफोर्मेन्स एवं प्लेसमेन्ट परिणामों की पुष्टि करता है।’’



0 comments:
Post a Comment