कब्जे से लूट केे 21000 रुपये व 3 मोबाइल फोन,एक चाकू व घटनाओं में प्रयुक्त अपाची मोटर साईकिल बरामद
गिरफ्तार अभियुक्त राहुल गौतम
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना इंदिरापुरम पुलिस ने कल देर रात 23ः10 बजे वैशाली कट से एक शातिर लूटेरे को लूटे गये 2100 रुपये व लूट के 3 मोबाईल फोन, एक चाकू, सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त राहुल गौतम पुत्र श्री राकेश कुमार गौतम निवासी आर-80 शिव मन्दिर वाली गली निकटतर सुपर साई चैक ईस्ट विनोद नगर थाना कल्याणपुरी दिल्ली है ।
पुलिस के अनुसार अभिुयक्त का अपराध करने का तरीका कुछ अलग ही था। अभियुक्त शातिर किस्म के लूटेरा है जिसको एनसीआर क्षेत्र की अच्छी जानकारी होने के कारण उक्त अभियुक्त एनसीआर क्षेत्र में लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देता हैं तथा लूटपाट की घटनाओं को करने के लिए हाईस्पीड मोटर साईकिलो का प्रयोग कर आने जाने वाले व्यक्तियों को अपना निशाना बनाकर उनसे चैन, मोबाईल, पर्स लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं। अभियुक्त पूर्व में वर्ष-2016 में थाना इंदिरापुरम व कल्या से लूट के अभियोगों में जेल जा चुका है तथा अभियुक्त के पूर्व अपराधिक इतिहास व अन्य घटनाओ के सम्बंध में जानकारी की जा रही हैं। अभियुक्त पर इंदिरापुरम थाना में करीब आधा दर्जन लूट के मुकदमें दर्ज है।




0 comments:
Post a Comment