पटना । लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) प्रमुख शरद यादव ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक आलोक वर्मा के इस्तीफा देने के एक दिन बाद कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश की सभी स्वतंत्र एजेंसियों को ध्वस्त करना चाहती है।
श्री यादव ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि श्री वर्मा को इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया, जिससे पता चलता है कि मोदी सरकार इन एजेंसियों पर लगातार दबाव बनाती रही है। उन्हाेंने कहा कि जब श्री वर्मा ने इस दबाव में काम करने से इनकार किया तो उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
लोजद नेता ने कहा, “यह देश की लोकतांत्रिक प्रणाली के लिए बड़े हादसे की तरह है। केंद्र की मौजूदा सरकार सभी स्वतंत्र एजेंसियों को ध्वस्त कर रही है और अधिकारी भय के माहौल में काम कर रहे हैं। देश की इस तानाशाह सरकार को भंग कर दिया जाना चाहिए।” उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जनता से किये वादों को पूरा नहीं किया है, जिसके कारण लोग उसे जरूर सबक सिखाएंगे।



0 comments:
Post a Comment