कोच्चि, (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए केरल में एक तरह से प्रचार अभियान की मंगलवार को शुरुआत करते हुए श्री नरेंद्र मोदी को सबसे भ्रष्ट प्रधानमंत्री करार दिया और केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक सरकार पर जमकर हमले किये।
श्री गांधी ने यहां पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि श्री मोदी देश के गरीब लोगों के हितों में काम करने के बजाय अपने ‘मित्रों’ की मदद में जुटे हुए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी प्रशासन के पांच वर्षाें के कार्यकाल के दौरान हरेक सरकारी संस्थान पर हमला किया। उन्होंने कहा,“ उच्चतम न्यायालय के चार न्यायाधीशों ने सार्वजनिक तौर पर कहा कि उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा है तथा यहां तक कि उन्होंने एक जज का नाम भी लिया।”
यह पूछे जाने पर कि इन न्यायाधीशों ने देश को क्या संदेश दिया, श्री गांधी ने कहा,“ वे (जज) यह संदेश देने की कोशिश कर रहे थे कि श्री नरेंद्र मोदी और श्री अमित शाह (भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष) उन्हें काम नहीं करने दे रहे हैं। वे यह संदेश देने का प्रयास कर रहे थे कि श्री मोदी औ श्री शाह उच्चतम न्यायालय को काम नहीं करने दे रहे हैं।”



0 comments:
Post a Comment