विपक्ष की रैली भाजपा के ताबूत में कील साबित होगी : ममता Opposition rally will prove to be a nail in BJP's coffin: Mamata



कोलकाता (भाषा) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस की तरफ से विपक्ष की 19 जनवरी को यहां आयोजित हो रही विशाल रैली लोकसभा चुनावों में भाजपा के लिए ‘‘ताबूत की कील’’ साबित होगी और चुनावों में क्षेत्रीय दल निर्णायक की भूमिका में होंगे।


बनर्जी ने दावा किया कि आम चुनावों में भाजपा को 125 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय दलों को भाजपा से कहीं अधिक सीटें मिलेंगी। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनावों के बाद क्षेत्रीय दल निर्णायक की भूमिका में होंगे।’’ 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘रैली भाजपा के ताबूत में कील साबित होगी... वे 125 सीटों से अधिक हासिल नहीं कर पाएंगे।’’ रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए उन्होंने ब्रिगेड परेड ग्राउंड का भी दौरा किया।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment