साहिबाबाद, ( सर्वोदय षांतिदूत ब्यूरो ) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वैशाली महानगर में समर्पण संघ कार्यालय पर प्रचार विभाग द्वारा संघ परिचय वर्ग का कार्यक्रम किया। संघ परिचय वर्ग में उन लोगो को बुलाया गया था जिन्होंने ज्वाइन.आर.एस.एस के माध्यम से ऑनलाइन संघ से जुड़ने के लिए पंजीकरण किया था। उनकी कुल संख्या 100 रही कार्यक्रम 4 सत्र में था।
पहले सत्र में संघ पर बनी लघु फिल्म दिखाई गई।दूसरे सत्र में आए हुए सभी कार्यकर्ताओं का व्यक्तिगत रूप से विस्तृत परिचय हुआ और आप संघ से क्यों जुड़ना चाहते एसे प्रश्नों का सभी ने ऊतर दिया।तीसरा बौद्धिक सत्र रहा।अंतिम सत्र जिज्ञासा समाधान था जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा पूछे गए प्रश्नों का ऊतर दिया गया।
कार्यक्रम में मंचासीन अधिकारी क्षेत्र संघचालक माननीय सूर्य प्रकाश जी और विभाग प्रचार प्रमुख श्रीमान मधुर जी रहे। अपने बौद्धिक में माननीय सूर्य प्रकाश जी ने बताया कि परम पूजनीय डॉक्टर हेडगेवार जी बाल्यकाल से ही देश भक्त थे। उन्होंने 8 वर्ष की आयु में महारानी विक्टोरिया के 60 वर्ष पूरे होने पर बांटी गई मिठाई को यह कहकर फेक दिया था कि जो हमारे देश पर राज कर रहे हो उनके द्वारा बांटी गई मिठाई को मैं स्वीकार नहीं करूंगा। डॉक्टर साहब चिंतन करते थे कि भारतवर्ष में हम इतनी संख्या में होने के बावजूद भी बाहर के कुछ मुट्ठी भर आक्रांताओं ने हम पर आक्रमण कर हमें गुलाम बनाया ऐसी क्या कमी थी यहां पर। गहन चिंतन और गहन विचार करने पर उनको यह समझ में आया कि भारतवर्ष में संपूर्ण हिंदू समाज संगठित नहीं है, हमें इस को संगठित करना चाहिए और सन 1925 में उन्होंने संघ की शाखा प्रारंभ की उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 50 अनुसांगिक संगठन है और सब पृथक रूप से अलग-अलग कार्य करते हैं। आए हुए सभी नए लोगों ने बताया कि उनको इस कार्यक्रम के माध्यम से संघ की बहुत विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई और इस कार्यक्रम में उन्हें बहुत आनंद आया। कार्यक्रम के अंत में सबने मिलकर एक साथ भोजन का आनंद लिया।




0 comments:
Post a Comment