देश में चाहे जैसा भी गठबंधन हो,किसी की ताकत नहीं जो मोदी को हरा सके:मनोज Whatever the coalition in the country, there is no power to defeat Modi: Manoj



गाजीपुर,  (वार्ता) केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा देश में चाहे जैसा भी गठबंधन बन जाए लेकिन किसी की ताकत नहीं जो नरेन्द्र मोदी को हरा सके।

श्री सिन्हा गुरुवार शाम अपने लोकसभा क्षेत्र गाजीपुर के जखनिया विधानसभा के दुल्लहपुर में कार्यकर्ताओं के बूथ सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि को सपा-बसपा ही नहीं बल्कि कांग्रेस सहित सभी प्रमुख विपक्षी पार्टियों का एक महागठबंधन बनये लेकिन वह भी मोदी को हरा नहीं पायेगा । उन्होंने कहा कि मेरी खुद की दिली इच्छा थी कि सपा-बसप गठबंधन करे, क्योंकि ऐसा होने से तमाम विकास विरोधी विपक्षी पार्टियों के एक मंच पर आने पर आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कार्यकर्ता उनको उनकी औकात बता सकें।



Share on Google Plus

0 comments:

Post a Comment