गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिला रोजगार सहायता अधिकारी शशि भूषण ने बताया कि माॅडल कैरियर सेन्टर/जिला सेवायोजन कार्यालय, कचहरी परिसर, राजनगर, गाजियाबाद द्वारा 15 फरवरी 2019, समय प्रातः 10.00 बजे, रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें आठवीं, हाई स्कूल, इण्टरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक आदि शैक्षिक योग्यता के 1475 रिक्ति पदों हेतु विभिन्न कम्पनियों रिलायन्स जीओ इंफोकाॅम, एनर्जी सोल्यूशन प्रा0लि0, नवभारत फर्टिलाइजर लि0, शाही एक्सपोर्ट प्रा0 लि0, माउन्ट टैलेन्ट कन्सल्टिंग प्रा0 लि0, संगम एसोसिएट, जेनेवा क्रोप साइंस प्रा0लि0, एम0के0डी0 बायो फर्टिलाइजर एडं कैमिकल्स प्रा0 लि0, कम्फर्ट फैसिलिटि सर्विसेज द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।
रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी को अपना पंजीयन वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in करना अनिवार्य है। पंजीयन के उपरान्त अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुरूप वेब पोर्टल sewayojan.up.nic.in के माध्यम से कम्पनी में आॅनलाइन आवेदन कर , रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजियाबाद के फोन नं0 0120-2712493 पर किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक संपर्क कर सकते है।



0 comments:
Post a Comment