गाजियाबाद ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिला मजिस्टेªट गाजियाबाद रितु माहेश्वरी ने सूचित किया है कि लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 की अधिसूचना जारी होने के उपरान्त निर्वाचन को शान्ति पूर्वक ढंग से सम्पादित कराये जाने हेतु और कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये जाने के उद्ेश्य से जनपद के शस्त्र लाइसेन्सियों के शस्त्रों को अवमुक्त रखा जाना हेै जिसके लिए मेरी अध्यक्षता में एक स्क्रीनिगं कमेटी गठित की जाती है।
उक्त कमेटी संबंधित थाना प्रभारी की आख्या के आधार पर सप्ताह के कार्य दिवस में मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को अपना निर्णय लेगी। शस्त्र जमा किये जाने से अवमुक्त किये जाने के संमंध में स्क्रीनिगं कमेटी के द्वारा लिया गया निर्णय अन्तिम होगा। कमेटी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदस्य होगें अपर जिला मजिस्टेªट (नगर)सचिव पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण) और वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी सदस्य होगे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गाजियाबाद द्वारा ऐसे व्यक्ति जो जमानत पर छूटे है, जिनका अपराधिक इतिहास हो, ऐसे व्यक्ति जो पहले किसी समय दगें में संलिप्त रहे हों। विशेष रूप से निर्वाचन की अवधि में के शस्त्र प्रत्येक दशा में जमा कराये जाने की कार्यवाही नियमानुसार सुनिश्चित करायी जाये।



0 comments:
Post a Comment