गाजियाबाद ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रजनीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग शादी पुरस्कार योजना के अन्तर्गत दिव्यांग दम्पत्ति को विवाह करने पर पुरस्कार के रूप में एक निश्चित धनराशि युवक के दिव्यांग होने पर 15000 हजार रूपये तथा युवती के दिव्यांग होने पर रू0 20000 हजार की धनराशि तथा दोनो के दिव्यांग होने की दशा में रू0 35000 हजार की धनराशि प्रदान किये जाने का प्रावधान है।
ऐसे दम्पत्ति उक्त योजना हेतु आवेदन हेतु अपने वैवाहिक पंजीकरण प्रमाण पत्र, शादी की संयुक्त फोटो पति-पत्नी का संयुक्त बैंक खाता तहसीलदार के स्तर से जारी आय प्रमाण पत्र उ0प्र0 के मूल निवासी होने का प्रमाण-पत्र आदि को ग्राम प्रधान,सभासद,पार्षद से प्रमाणित कराकर आनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन के उपरान्त समस्त हार्डकापी जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी कमरा नं0-109 विकास भवन गाजियाबाद में जमा करें।



0 comments:
Post a Comment