गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ने सूचित किया है कि विभाग द्वारा संचालित कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण योजना के अन्र्तगत विभाग द्वारा निशुल्क ट्राईसायकिल व्हील चेयर बैसाखी प्रदान किये जाने की योजना है।
जिन दिव्यांगजनो को ट्राईसायकिल व्हील चेयर बैसाखी कान की मशीन प्राप्त करना है वे मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, 2 फोटो, निवास प्रमाण पत्र के साथ कार्यालय जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी, कमरा नं0 109 विकास भवन, निकट कचहरी गाजियाबाद से आवेदन प्राप्त कर जमा करे। जिससे कि दिव्यांगजनों को विभाग द्वारा प्रदान की जा रही सुविधा का लाभ प्रदान किया जा सके।



0 comments:
Post a Comment