साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) साहिबाबाद पुलिस द्वारा मंगलवार सुबह करीब तीन बजे चेकिंग के दौरान तस्करी कर ले जाए जा रही अवैध गांजे की खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
जानकारी के अनुसार थाना साहिबाबाद के तुलसी निकेतन क्षेत्र में सफेद गेट के पास पुलिस टीम द्वारा की चेकिंग के दौरान अचानक एक अपाचे बाइक पर तेजी से आया एक युवक संदिग्ध दिखाई पड़ा। तो पुलिस द्वारा रोकने का इशारा किया गया, लेकिन वह युवक पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर करीब एक किलोमीटर आगे घेराबंदी कर उसको धर दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से भारी मात्रा में तस्करी कर ले जाया जा रहा अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के पूछे जाने पर आरोपी ने अपना नाम टिंकू पुत्र मांगेराम निवासी दिल्ली अशोक नगर बताया। यह गिरफ्तारी चैकी प्रभारी सलाउद्दीन की टीम द्वार की गयी।
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।



0 comments:
Post a Comment