पीड़ित महिला मधुबाला।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) साहिबाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस चैकी श्याम पार्क एक्सटेंशन जिंदल मार्केट के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के कानों के कुंडल दिनदहाड़े लूट लिए। महिला घटना के समय अपने बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थी। सूचना पर पहुंची थाना साहिबाबाद की पुलिस घटना क्षेत्र को लेकर लड़ती रही कि किस चैकी ़क्षेत्र की घटना है। बाद में मामला पुलिस चैकी श्यामपार्क एक्स. का निकला।
जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर में राजेन्द्र नगर में जिंदल मार्किट के पास महिला मधुबाला से लूट की घठना हुई। बाइक सवार बदमाशों ने महिला से कुण्डल लूटे और पुलिस चैकी की व्यवस्था को धता बताते हुए आराम से फरार हो गए। पीड़ित महिला मधुबाला उम्र 26 वर्ष पत्नी रेशमपाल निवासी पारस अपार्टमेंट वृन्दावन गार्डन में रहती है। बुधबार की दोपहर में वह सरस्वती शिशु मंदिर सैक्टर 3 राजेन्द्र नगर से अपने बच्चों को स्कूल से लेने जा रही थी। जव वह जिंदल मार्किट पास पहुची तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके कानों से कुंडल झटक लिए।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस आई थाना साहिबाबाद की पुलिस घटना क्षेत्र को लेकर आपस में लड़ती रही कि किस चैकी ़क्षेत्र की घटना है। बाद में महिला को बुलाकर उससे पूछा तव साफ हृआ कि मामला पुलिस चैकी श्यामपार्क एक्स. का निकला। इसके बाद बदमाशों की तलाशी के नाम पर बाहनों की जांच कर छानबीन का नाटक कुछ देर चला और नतीजा सिफर निकला। लोगों में इस घटना को लेकर भय व्याप्त है ।



0 comments:
Post a Comment