साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद पुलिस ने 2 फरवरी को संपत्ति दिखाने के नाम पर हुई 28लाख रुपए की लूट में वांछित दो लोगों को गिरफ्तार कर उनकी तलाशी से 50हजार नगद घटना में प्रयुक्त कार और अवैध हथियार बरामद किए हैं। दोनों पर 25 -25हजार का इनाम घोषित था।
एसपी सिटी ने श्लोक कुमार ने पत्रकारों को बताया कि राजेंद नगर क्षेत्र में 2 फरवरी की देर शाम दिल्ली नजफगढ निवासी सीए ओम प्रकाश प्रजापति से संपत्ति के कागजात दिखाने के नाम पर 28 लाख रुपये लूट लिए गए थे । गन प्वाइंट पर हुई इस लूट में पहले तीन लोग गिरफ्तार कर उनसे दो लाख कैश बरामद किया गया था। इस घटना में शामिल 25-25 हजार के इनामी दो लुटेरों को इंस्पेक्टर जेके सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर रण सिंह ने अपने साथी पुलिस कर्मियों की मदद और मुखबिर की सूचना पर भौपुरा तिराहे के पास से मंगलवार की रात 10.30 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। जिनके कब्जे से लूट के 50 हजार रुपये घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार तथा एक तमंचा मय कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार लुटेरों के नाम मेघनाथ उर्फ डब्बू पुत्र रघुनाथ निवासी ग्राम अकबरपुर रैना थाना अगौता जिला बुलंदशहर तथा दीपक पुत्र प्रेमपाल निवासी ग्राम लोहारली थाना अगौता जिला बुलंदशहर है।
गौरतलव है कि इस घटना में शामिल रहा मुख्य अभियुक्त तथा प्रॉपर्टी डीलर राम उर्फ रामभूल सिंह अभी फरार चल रहा है जिस पर लूट का बकाया रुपया बताया जाता है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि राम उर्फ रामभूल सिंह पुत्र देवराज निवासी ग्राम लोहारली थाना अगौता जिला बुलंदशहर का ऑफिस गणेश कांप्लेक्स अराधना के पास थाना साहिबाबाद क्षेत्र में चल रहा था। जिसमें प्रॉपर्टी और ब्याज पर रुपए देने का काम होता है। दो फरवरी को ओम प्रकाश प्रजापति नाम के सीए से उसके साथी अशोक राणा उर्फ जितेंद्र ,हरीश परविंदर ,सतपाल, मेघनाथ उर्फ डब्बू राज उर्फ योगेश, दीपक ने मिलकर लूट लिए थे। परविंदर अशोक राणा व हरीश को पहले ही 8 फरवरी को थाना साहिबाबाद पुलिस दो लाख कैश के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है , लेकिन मुख्य अभियुक्त राम उर्फ राम भूल सिंह पुलिस के हाथ नहीं आया है।



0 comments:
Post a Comment