श्रीनगर । दक्षिण कश्मीर में पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में गुरुवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वाहन पर किये गये फिदायीन हमले में 44 से अधिक जवान शहीद हो गये और 9 अन्य घायल हो गये, आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
आधिकारिक सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि आतंकवादियों ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर गोरीपोरा के निकट सीआरपीएफ के वाहन से अत्याधुनिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) से लदे वाहन की टक्कर करा दी। इससे सीआरपीएफ का वाहन बुरी तरह नष्ट हो गया।
इस हमले में सीआरपीएफ के 12 जवान मौके पर ही शहीद हो गये और 32 अन्य घायल हो गये। घायल जवानों को सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 18 और जवानों की इलाज के दौरान मौत हो गयी।
मृतकों की संख्या में वृद्धि होने की आशंका है क्योंकि कुछ जवानों की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गये और इलाके की घेराबंदी कर दी गयी है।
‘फिदायीन’ हमलावर की पहचान आदिल अहमद के रूप में की गयी है जो पुलवामा के काकापोरा का निवासी है।



0 comments:
Post a Comment