नयी दिल्ली । भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के पूर्व अधिकारी सुशील चंद्र को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है, श्री चंद्र को चुनाव आयुक्त नियुक्त करने की घोषणा गुरुवार को की गयी, वह आईआरएस, 1980 बैच के अधिकारी रहे हैं। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने के दिन से प्रभावी मानी जायेगी।
श्री ओ पी रावत के दिसंबर में सेवानिवृत्त होने और श्री सुनील अरोड़ा को मुख्य चुनाव आयुक्त बनाये जाने के बाद से तीन सदस्यीय चुनाव आयोग में एक पद खाली था। श्री चंद्र की नियुक्ति उस रिक्ति को भरने के लिए की गयी है।



0 comments:
Post a Comment