निशादेही पर आलाकत्ल (तार) व घटना मे प्रयुक्त आई 20 कार बरामद
गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना मुरादनगर में 30 जनवरी19 को वादी श्री मनीष शर्मा पुत्र श्री राधेश्याम शर्मा निवासी ग्राम दुहाई थाना मुरादनगर गाजियाबाद के भाई राहुल शर्मा की हत्या करने के उद्देश्य से अभियुक्त गण अरुण नेहरा आदि द्वारा अपहर्ण कर लिया था। जिसके सम्बन्ध मे थाना मुरादनगर पर मु0अ0सं0 102/19 धारा 364 भादवि पंजीकृत हुआ। विवेचना के दौरान मृतक राहुल शर्मा का शव ग्राम तुमौला थाना कोसी कलां जनपद मुथरा मे आगरा कैनाल गंदानाला से 5 फरवरी 19 को बरामद हुआ । जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 302/201 भादवि की बढोत्तरी की गयी ।
उपरोक्त घटना का खुलासा करते हुए थाना मुरादनगर पुलिस टीम द्वारा 6 फरवरी 19 को समय 2.50 बजे गंगनहर पुराना पुल के पास से मृतक राहुल शर्मा की हत्या करने वाला मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है जिसकी निशादेही पर अभियुक्त के घर से आलाकत्ल तार ,मृतक का पर्स व घटना मे प्रयुक्त आई 20 कार बरामद हुई है ।
अभियुक्त ने पूछताछ पर बताया कि मृतक राहुल शर्मा के उस पर 11 लाख रुपये थे रुपये न देने पडे इस कारण उसने 30 जनवरी 19 को मृतक राहुल शर्मा को अपने परिवार के साथ मिलकर अपहरण कर उसकी अपने घर मे तार से गला घोटकर हत्या कर शव को छुपाने के उद्देश्य से शव को आई 20 कार से ले जाकर आगरा कैनाल मे फेंक दिया था ।



0 comments:
Post a Comment