नोएडा । नोएडा के सेक्टर 112 के पास हथियारों से लैश कुछ बदमाशों ने एक ‘‘ड्राई क्लीन’’ कंपनी में काम करने वाले एक युवक से उसकी मोटरसाइकिल, नकदी व कुछ कपड़े लूट लिए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस उपाधीक्षक (नगर) विमल कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सेक्टर 112 के पास बीती रात को हथियारों से लैश तीन बदमाशों ने सूरज गुर्जर नामक व्यक्ति से उसकी मोटरसाइकिल, दो हजार रुपये नगद, मोबाइल फोन तथा ड्राई क्लीन के कपड़े लूट लिए।
घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।



0 comments:
Post a Comment