आरोपी पूर्व इंस्पेक्टर पूरन सिंह मेहरा की फाइल फोटो ।
इंदिरापुरम, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) भ्रष्टाचार निवारण संगठन उप्र की मेरठ पुलिस ने इंदिरापुरम से आय से अधिक संपत्ति के मामले में आरोपी यूपी पुलिस के एक पूर्व इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है । आरोप है कि पूर्व इंस्पेक्टर सूचना के बावजूद भी अपने उपर दर्ज हुए आय से अधिक संपत्ति के मुकद्दमे में अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था, मामला 2011 का है।
जानकारी के अनुसार पूरन सिंह मेहरा पर आरोप है कि उसने अपनी आय से अधिक संपत्ति अपनी पुलिस सेवा के दौरान अर्जित की है । इस मामले में थाना इंदिरापुरम में सन 2011 में इंस्पेक्टर मेहरा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का एक मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि मेहरा ने अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। जबकि अदालत ने नियमानुसार पहले उसे हाजिर होने के लिये सम्मन जारी किया था फिर सके खिलाफ सीआरपीसी की धारा 82 के अंतर्गत कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई के बाद भी जब वह अदालत में हाजिर नहीं हुआ तो भ्रष्टाचार निवारण संगठन मेरठ की इकाई के इंस्पेक्टर यतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आये एक दल ने थाना इंदिरापुरम पुलिस की मदद से मेहरा को इंदिरापुरम स्थित उसके आवास डी29 गौर ग्रीन सिटी से शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया।
उधर आरोपी इंस्पेक्टर पूरन सिंह मेहरा ने पत्रकारों को बताया कि उसके खिलाफ साजिश के तहत यह मुकदमा दर्ज हुआ था जिसमें उसकी पत्नी की आय को भी उसकी आय में भी जोड़ कर दिखाया दिया गया। उसने अपने जीवन में कोई गलत काम नहीं किया , ना ही उसने अपनी नौकरी के आधार पर अवैध धन की कमाई की है।



0 comments:
Post a Comment