मैराथन में दौड़ते बालक।
वसुंधरा, सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो एडमंट एचआर कंसल्टिंग की ओर से वसुंधरा, में किड्स मैराथन का आयोजन किया गया था। यह मैराथन आदर्श पार्क सेक्टर 4 वसुंधरा, गाजियाबाद से शुरु हुई । इस किड्स मैराथन में 5 साल से लेकर 17 साल के बच्चें व उनके माता पिता भाग लिये थे।
मैराथन के मामले में संयोजक अखिलेष कुमार शर्मा ने बताया कि इस मैराथन के माध्यम से बच्चों के साथ होने वाले दुव्र्यवहार का विरोध करने और बच्चों के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देने की अपील की जा रही है। इस मैराथन में राहुल शौकीन नामक नामी धावक हिस्सा लिया। किड्स मैराथन को आयोजित करने का उद्देश्य देश में नई प्रतिभाओं को सबके सामने लाना।
उन्होंने बताया कि आजकल के बच्चें घरों में मोबाइल और वीडियों गेम, टीवी और कंप्यूटर से चिपक कर बैठे रहते हैं। ऐसे में इन बच्चों को घरों से बाहर लाकर खुली और साफ हवा में दौड कराने और सेहत के मायने बताने के लिए इस किड्स मैराथन का आयोजन किया गया था। इस मैराथन को विभिन्न केटेगरी में डिवाइड किया गया था। इसमें अंडर 5 के लिए 700 मीटर, अंडर 10 के लिए 3.5 किलोमीटर और अंडर 17 के लिए 10 किलोमीटर का रुट था। मैराथन में विजेता बच्चों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।



0 comments:
Post a Comment