साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) ओडिशा सेवा समिति साहिबाबाद ने पिछले दिनों पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के 44 जवानों की याद में एक श्रद्धांजलि सभा की तथा क्षेत्र में कैंडल मार्च निकालकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
ओडिशा सेवा समिति के सदस्य अपने बाल बच्चों के साथ कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च सेंट थॉमस स्कूल लाजपत नगर से शुरू होकर लाजपत नगर ,नवीन पार्क ,जिंदल मार्केट होते हुए श्याम पार्क एक्सटेंशन पहुंचा। यहां एक श्रद्धांजलि सभा के साथ समापन हो गया।
..
कैंडल मार्च में संस्था के सचिव मिनकेतन मिश्रा ,उपाध्यक्ष प्रकाश नायक, नंदन सामल, नागेंद्र नाथ सामल, पिताबस सिहू, आलेख, अनिल साहू, पुरेन्दर तथा प्रदीप कुमार दास आदि ने विशेष रुप से भाग लिया।



0 comments:
Post a Comment