संयुक्त राष्ट्र । संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार पुलवामा हमले की कड़ी निंदा की और इसके लिए जिम्मेदार तत्वों को शीघ्र ही कानून के कटघरे में लाये जाने की अपील की।
मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय के प्रवक्ता रुपर्ट कोलविल्ले ने जेनेवा में मंगलवार को कहा कि 14 फरवरी को भारतीय सुरक्षा बल पर हमले में 44 जवानों की मौत के बाद 18 फरवरी को एक और मुठभेड़ में जवानों समेत नौ लोगों की मौत की घटना झकझोर देने वाली घटना है।
श्री कोलविल्ले ने कहा कि उच्चायुक्त मिशेल बाचेलेट उन रिपोर्टों से भी चिंतित हैं जिसमें कहा गया है कि कुछ तत्व पुलवामा हमले की आड़ में कश्मीरियों और भारत के विभिन्न हिस्सों में रह रहे मुस्लिम समुदाय काे निशाना बना रहे हैं।



0 comments:
Post a Comment