मथुरा । उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के राया क्षेत्र में परिवार के दो गुटों के बीच हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी । इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आदित्य कुमार शुक्ला ने सोमवार को यहां बताया कि नगला पाती निवासी रविन्द्र और इसके चाचा मंगल सिंह के बीच में जमीन बंटवारे को लेकर चल रही रंजिश चल रही थी। रविवार रात उस समय नया मोड़ ले लिया जब कि वहां होकर डाली जा रही पानी पाइप लाइन को लेकर दोनो पक्ष के लोग आमने सामने आ गए और मारपीट करने गले। उसी दौरान मंगल सिंह पक्ष के लोगों ने रविन्द्र को गोली मार दी और फरार हो गये ।



0 comments:
Post a Comment