साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) लिंकरोड थाना क्षेत्र में रविार की भोर में हुई पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लग गयी तथा दो पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने में कामयाब हो गये। पुलिस ने घायल बदमाश को जीटीबी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया है। लेकिन बदमाश के भागने की सूचना मिलते ही थाना साहिबाबाद की पुलिस सक्रिय हो गयी और वह पुलिस की चुस्ती के चलते पकड़ा गया।
प्रेसवार्ता में एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि गत 19 फरवरी को थाना लिंक रोड़ क्षेत्र में औला कैब लूटी गई थी तथा बदमाशों ने ड्राइवर को नोएडा में कैब से नीचे धकेल दिया था और फरार हो गए थे। इस वारदात के खुलासे के लिए लिंकरोड़ पुलिस को एसएसपी ने सख्त निर्देश दिये थे। रविवार की भोर में मुखबिर की सूचना पर पुलिस फ्लाईओवर के पास चैकिंग कर रही थी तभी पुलिस को जानकारी मिली कि एक संदिग्ध डिजाइर कार लिंकरोड की तरफ से निकलने वाली है। तड़के चार बजे कोतवाल लक्ष्मी चैहान ने अपनी टीम के साथ आ रही संदिग्ध कार को रोकने को प्रयास किया तो बदमाशों ने कार में से गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिस की घेराबंदी देख बदमाश गोली चलाते हुए कार से उतर कर भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। दो बदमाश भाग निकले।
सीओ चतुर्थ डा. राकेश मिश्र ने बताया कि मुठभेड़ की यह सूचना थाना लिंकरोड पुलिस ने वायरलैस से अन्य थानों को सूचना दी तो साहिबाबाद पुलिस ने एक बदमाश पकड़ लिया जबकि दूसरा बदमाश लिंकरोड में ही दबोच लिया गया। बदमाशों के पास लूटी गई एक औला कैब बरामद की गई। इसके अतिरिक्त दिल्ली में आनंद विहार से लूटी गई एक अन्य मारूति इर्टिगा कार बरामद की गई है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे बीते छह सात महीने से वारदातें कर रहे हैं। कारों को मेरठ और बुलंदशहर में कबाड़ियों को बेच देते थे। कार का रंग और नंबर प्लेट भी बदल देते थे। पकड़े गए बदमाशों में घायल शीशपाल निवासी फिरोजाबाद, गोविंद निवासी मैनपुरी व पंकज ठाकुर निवासी आगरा है। इनका एक और साथी भी वारदातों में साथ रहता था ,उसकी तलाश पुलिस कर रही है।
बदमाशों ने दो कारें, दो तमंचे, एक चाकू व एक मोबाइल फोन बराद किया गया है। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल थाना लिंकरोड लक्ष्मी चैहान, एसआई नरपाल सिंह, अनुज कुमार चैहान, कांस्टेबल अखिलेश कुमार, दीपक सिंह, बच्चू सिंह, अमरीश सिंह व विनय कुमार शामिल रहे।
फोटो कैप्षन- मुठभेड़ की जानकारी देते एसपी सिटी व सीओ चतुर्थ।



0 comments:
Post a Comment