साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना साहिबाबाद क्षेत्र में सक्रिय चोर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं । गुरुवार की रात को चोर शालीमार गार्डन से एक बस को चोरी कर ले गए। बस को चोरी किए जाने का यह पहला मामला है। इससे चोरों के हौसले का पता चलता है।
जानकारी के अनुसार शालीमार गार्डन के अस्सी फुट रोड स्थित एम टाइप फ्लैट संख्या 12 ए में प्रदीप सिंह अपने परिवार के साथ रहते है। प्रदीप सिंह पेशे से ट्रांसपोर्टर है। उनकी बसें स्कूलों में लगी हुई है। प्रदीप ने बताया कि उनकी बस संख्या यूपी 16आर 9915 डीएवी स्कूल की शाखा बृज विहार में लगी हुई है। प्रदीप ने बताया कि ब्रहस्पतिवार रात बस उनके घर के सामने अस्सी फुटा सड़क पर खड़ी की थी। शुक्रवार की सुबह जब उन्होंने उठकर देखा तो बस दिखाई नहीं दी। जिसके बाद उन्होंने 100 नम्बर डायल कर पुलिस को बस चोरी हो जाने की सूचना दी।
पुलिस चोरी की गई बस की तलाश में जुट गई है लेकिन अभी तक कोई सुराग बस चोरी का नहीं लगा है। लोगों का कहना है कि आखिर इतनी भारी भरकम बस चोरी कैसे हो गई ? इससे पता चलता है कि चोरों के हौसले बुलंद है और वह कोई भी भारी भरकम चीज को चोरी करने में नहीं हिचकते हैं।



0 comments:
Post a Comment