इंदिरापुरम, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना इंदिरापुरम पुलिस ने शनिवार की सुबह 4 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही से दिल्ली से लूटी गई होंडा सिटी कार, एक मोबाइल फोन ,अवैध हथियार तथा लूट का कुछ कैश बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार एसआई प्रहलाद सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हिंडन नहर के पास कुछ शातिर लुटेरे आने वाले हैं। इस सूचना पर विश्वास कर बदमाशों की तलाश शुरू की गई और थानाध्यक्ष इंदिरापुरम संदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में लुटेरों को मय लूट के सामान व अवैध हथियारों के गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के नाम हजरत उर्फ नन्हे पुत्र अनवर निवासी आरसी 870 राजीव नगर खोड़ा कॉलोनी , शान मोहम्मद उर्फ गुड्डू पुत्र मोहम्मद शमीम निवासी आरसी 975 राजीव नगर मुस्लिम होटल के पास खोड़ा, सचिन उर्फ खटोला पुत्र राजकुमार निवासी संगम पार्क यादव चैक खोड़ा कॉलोनी तथा जोगिंदर पुत्र राजेंद्र निवासी 21/486 निवासी कल्याण पुरी दिल्ली है। इस गिरोह से दिल्ली एनसीआर में लूट के लिए प्रयुक्त की जाने वाली होंडा सिटी कार जो दिल्ली से चोरी की गई है बरामद की गई है । इसके अलावा एक मोबाइल फोन और लूट के1500रुपये व चार चाकू बरामद किए गए हैं। दिल्ली एनसीआर में लूटपाट की घटनाओं को कारित करने के लिए गिरोह सवारियों को कार में बिठा कर के उन्हें लूट लिया करता था।



0 comments:
Post a Comment