साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) विक्रम एंकलेव वार्ड 37 साहिबाबाद के पार्षद ने एक करोड़ 10 लाख की लागत से बनने वाली सड़क व नाले के कार्य का शुभारम्भ नारियल फोड़ कर किया।
विक्रमएन्क्लेव वार्ड 37 के पार्षद सरदार सिंह भाटी ने नारियल फोड़ कर एक करोड़ 10 लाख की लागत से 300 मीटर लम्बा 80 मीटर चैडा नाले व डिवाइडर के कार्य का शुभ आरम्भ किया । इस सड़क और नाले के बन जाने से जल भराव से होने वाली परेशानियों से लोगो को अब जूझना नही पड़ेगा। इसको लेकर लोगो में काफी खुशी है क्योंकि काफी समय से सड़क व नाले के निर्माण की मांग जनात द्वारा की जा रही थी ।
इस मौके पर पार्षद सरदार सिंह भाटी के अलावा कालीचरण पहलवान, मुकेश यादव, अर्श भारद्वाज, सोभनाथ चैहान, राजेंद्रर चैधरी, सोनू चैधरी, कुलदीप सिंह, अरुण चैधरी, विजेंदर साईं, रामपाल, महेश चैहान तथा शौकत सैफी आदि लोग मौजूद थे।



0 comments:
Post a Comment