अमेठी (उप्र) । अमेठी में 'पोस्टर युद्ध' फिर शुरू हो गया है।
भाजपा युवा प्रकोष्ठ ने एक पोस्टर लगाया है, जिसमें जैश-ए मोहम्मद सरगना मसूद अजहर को 'मसूद अजहर जी' कहे जाने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया गया है। अमेठी राहुल गांधी का निर्वाचन क्षेत्र है।
पोस्टर में राहुल और मसूद के फोटो हैं और कैप्शन दिया गया है, 'जो आतंकवादी को जी कहे, ऐसा सांसद अमेठी को नहीं चाहिए। राहुल गांधी मुर्दाबाद, आतंकवादी मुर्दाबाद।’’ पोस्टर भाजपा युवा मोर्चा के शुभम तिवारी के नाम से है। इसमें राहुल को मसूद के पैर छूने के लिए हाथ आगे करते दिखाया गया है।
पोस्टर अमेठी रेलवे स्टेशन के निकट बुधवार की सुबह लगाया गया और फिर इसे हटा दिया गया।
संपर्क करने पर तिवारी ने बताया कि उन्होंने पोस्टर के जरिए अपना नजरिया रखा है।



0 comments:
Post a Comment