इंदिरापुरम, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना इंदिरापुरम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चलाए गए सघन तलाशी अभियान के अंतर्गत दो लुटेरों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी की एक मोटरसाइकिल और अपराध में प्रयुक्त किए जाने वाला तमंचा व कारतूस बरामद किये हैं।
जानकारी के अनुसार वैशाली चैकी इंचार्ज अंजनी कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि कुछ लुटेरे वैशाली क्षेत्र में किसी आपराधिक घटना को कारित करने के लिए आने वाले हैं । इस सूचना पर चैकी इंचार्ज वैशाली ने अपने साथी पुलिस कर्मियों को साथ लेकर सघन तलाशी अभियान चलाया । तलाशी अभियान में चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनकी तलाशी से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल कब्जे में ले ली गयी।
पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपने नाम लक्ष्मण एवं प्रकाश बताया है जो मोती बाग दिल्ली के रहने वाले हैं। ये शातिर लुटेरे बताये गये हैं जो राहगीरों से मोबाइल फोन, चैन तथा पर्स लूटने की घटनाओं को अंजाम देते हैं । इनका अपराध क्षेत्र दिल्ली एनसीआर व गाजियाबाद जिले का सीमावर्ती क्षेत्र बताया गया हैं।



0 comments:
Post a Comment