गाजियाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला मजिस्टेªट रितु माहेश्वरी ने सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेशानुसार 11 अर्पैल 19 को लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 के प्रथम चरण में जनपद गाजियाबाद में मतदान होना सुनिश्चित है । जिसके दृष्टिगत आदर्श आचार सहिता प्राभावी हो चुकी है, एवं निर्वाचन सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु समस्त विभागो के अधिकारियों व कर्मचारियों को पृथक-पृथक दायित्व सोैंपे गये है। जिलाधिकारी की बिना पूर्व अनुमति के अधिकारियों के अवकाश पर रहने से निर्वाचन सम्बन्धी कार्य बाधित हो रहा हेै, यह स्थिति अत्यन्त आपत्ति जनक है।
उन्होने बताया कि समस्त सम्बन्धित निर्वाचन डयूटी पर तैनात विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि किसी भी दिशा में कोइ्र्र भी अधिकारी, जिलाधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय से बाहर नही जायेगा। यह भी स्पष्ट किया जाता है विभागीय प्रमुख द्वारा अधिनस्थ अधिकारियों को बिना मेेरे संज्ञान में लाये अवकाश स्वीकृत नही किया जायेगा।



0 comments:
Post a Comment