नयी दिल्ली । कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को चुनाव आयोग में शिकायत की और कहा कि अरुणाचल प्रदेश में वोट के बदले नोट देने के मामले में श्री मोदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
आयोग से मुलाकात के बाद पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने आयोग के कार्यालय के बाहर संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस ने आयोग से पांच मामलों की शिकायतें की है और कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।



0 comments:
Post a Comment