बगलाकोट,कर्नाटक । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने निजी स्वार्थों के चलते पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान राज्य में लिंगायत समुदाय को वीराशैवा से विभाजित करने का प्रयास किया था।
श्री मोदी ने गुरूवार को एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को बांटने की कांग्रेस की काेशिश ऐसी ही है कि जैसे किसी मां के दूध के साथ अलगाव किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक में दो कांग्रेसी नेता लिंगायतों के लिए एक धार्मिक पहचान के लिए आपस में लड रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विभाजनकारी नीति अपनाई है और इसी वजह से उसने जम्मू कश्मीर के लिए एक नए प्रधानमंत्री का समर्थन किया था । कर्नाटक में लोकसभा चुनाव के दूसरे तथा अंतिम चरण में 23 अप्रैल को बगलाकोट लाेकसभा सीट पर 23 अप्रैल को मतदान प्रस्तावित है।



0 comments:
Post a Comment