सहारनपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सहारनपुर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुये शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस के चेहते बोटी बोटी करने की धमकी देने वाले लोग है जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बेटी बेटी को सम्मान देने में विश्वास करती है।
नानौता के शिंवाग सिटी के सामने मैदान मे एक चुनावी जनसभा को सम्बंधित करते हुये श्री मोदी ने कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद का नाम लिये बगैर कहा कि यहां बोटी बोटी करने की धमकी देने वाले लोग है जो कांग्रेस के चेहते है लेकिन हमारी सरकार ने सुकन्या योजना के तहत 17 लाख खाते खोलकर बेटियों का सम्मान किया।
उन्होने कहा “ मोदी से पार पाने के लिए कुछ लोग देश की सुरक्षा को दांव पर लगा रहे हैं। ये लोग देश को जाति धर्म के समीकरण में उलझाने में लगे हैं। जनता को आपको इनकी साजिशों को नाकाम करना है। कैराना में पलायन की घटना और सहारनपुर के बाजारों आगजनी और व्यापारियों के साथ बदसलूकी की घटना को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ”
रालोद अध्यक्ष अजित सिंह पर निशाना साधते हुये उन्होने कि मोदी को गाली देने के लिये ऐसे लोग गली गली घूम रहे है। छोटे चौधरी राजनैतिक स्वार्थ में सारी हदें ही पार कर दी हैं। आज भी अपने स्वार्थ के लिए वो इस क्षेत्र में आप पर हुए अत्याचारों को भूल गए हैं। उनकी ज़ुबान दंगों के संरक्षकों के खिलाफ नहीं उठती।



0 comments:
Post a Comment