गाजियाबाद, ( प्रमुख संवाददाता ) जिला निर्वाचन अधिकारी रितु माहेश्वरी ने आई0टी0एस0 कालेज के कक्षों में चल रहे पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण में मतदान कार्मिकों को लोकसभा सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होने मतदान कार्मिको को निर्देशित किया कि मतदान से एक दिन पूर्व 10 अप्रैल 2019 को प्रातः 06.00 बजे रवानगी स्थल प्रांगण केन्द्रीय विद्यालय कमला नहेरू नगर पहुंचकर आवटिंत मतदेय स्थल, वाहन संख्या व निर्वाचन सामग्री वितरण काउन्टर की जानकारी प्राप्त करें। उसके उपरान्त आवटिंत ए0आर0ओ0 विधान सभा काउन्टर से कन्ट्रोल यूनिट, वैलेट यूनिट, फोटो युक्त मतदाता सूची, स्ट्रिपसील, ग्रीन पेपर सील, टेन्डर वैलेट पेपर, उम्मीदवार एवं निर्वाचन अभियकर्ता का नमुना हस्ताक्षर इत्यादि सामग्री प्राप्त होगी। अन्य निर्वाचन सामग्री, अमिट स्याही, ब्राॅस सील, लिफाफे, मतदाता पर्ची, विभिन्न पत्र एवं अन्य आवश्यक सामग्री दूसरे काउन्टर से प्राप्त कर लें। सामग्री का मिलान दी गयी सूची के अनुसार सुनिश्चित कर लें।
प्रशिक्षण में उन्होने मतदान कार्मिकों को जानकारी देते हुये बताया कि कन्ट्रोल यूनिट वेैलेट यूनिट, वी0वी0 पैट एवं मतदाता सूची प्राप्त करते समय सुनिश्चित कर ले कि ये सामग्री उसी पोलिगं बूथ की है जहाॅ आपकी डयूटी लगी है। कन्ट्रोल यूनिट पर देख ले कि रिटर्निग आफिसर द्वारा उम्मीदवार सैट खण्ड पर वायी तरफ लगायी गयी सील ठीक ठाक दशा में है उसके साथ किसी भी दशा में छेड़छाड न की जाये। रवानगी स्थल पर सील और ई0वी0एम0 मशीन की जांच कर ले कि वह टूटी या क्षतिग्रस्त न हो। प्रस्थान स्थल पर उसका कनेक्शन नही जांचना है। कनेक्शन का कार्य मतदान स्थल पर पहुंचकर ही करें।
प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी ने पीठासीन अधिकारियों को जानकारी दी कि निष्पक्ष मतदान प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाये। किसी भी दशा में वोटिगं कम्पार्टमेंट में मतदाता के अलावा किसी को भी नही जाने देना है। यदि कोई मतदाता मशीन संचालन की जानकारी चाहता है तो बाहर रखें मशीन के पोस्टर के माध्यम से समझा दें। जब वोटिग कम्पाटमेंट में कोई नही है तो पीठासीन अधिकारी समय -समय पर वैलेट यूनिट वी0वी0 पेैट को चैक करते रहे कि किसी मतदाता ने उससे छेडछाड तो नही की है। पोलिग एजेन्ट की उपस्थिति में ही 11 अपै्रल 2019 की प्रातः 06.00 बजे से माॅकपोल 15 मिनट कराया जाना है। मतदान समाप्ति के समय 06.00 बजे सायः को जो मतदाता परिसर में आ गये है उन्हें लाईन में खडाकर अन्तिम मतदाता को क्रमांक एक की पर्ची तथा प्रथम मतदाता को अन्तिम नम्बर की पर्ची देकर वोट डलवायें। ऐसे सभी मतदाताओं को निर्धारित समय के उपरान्त भी वोट डलवाकर मतदान की प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक कक्ष में मास्टर टेªनर व ई0वी0एम0 प्रशिक्षक नियुक्त किये गये है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मास्टर टेªनर्स को प्रशिक्षण से सम्बन्धित महत्वपूर्ण टिप्स प्रदान किये। इसके उपरान्त सभी मास्टर टेªनर्स द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया से सम्बन्धित महत्वपूर्ण सैेद्वान्तिक एवं व्यवाहरिक जानकारी पीठासीन अधिकारियों को प्रदान की गयी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पीठासीन अधिकारियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी पूर्ण मनोयोग के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं ई0वी0एम0 को प्रयोग में लाने की विधि भली भाॅति सीख लें जिससे कि उन्हें आगामी निर्वाचन में काई समस्या न आये। लोक सभा सामान्य निर्वाचन में पीठासीन अधिकारियों का कार्य बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि मतदान के दौरान यदि वी0वी0 पैट मशीन खराब होती है तो केवल वी0वी0 पैट मशीन को ही बदला जायेगा और बदली हुई वी0वी0 पैट मशीन के साथ कोई मोॅकपोल नही किया जायेगा। वास्तविक मतदान के दौरान वी0यू0सी0यू0 में से कोई एक खराब होता है तो वी0यू0सी0यू0 व वी0वी0पेैट तीनों को बदला जायेगा। उन्होने कहा कि निर्वाचन कार्यो में बरती गयी लापरवाही पर तुरन्त निलम्बन की कार्यवाही की जायेगी। इसलिए निष्पक्ष पारदर्शी व शान्तिपूर्ण मतदान कराने में अपनी भूमिका निभाये।
प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 कालेज सहित सम्बन्धित अधिकारी व सभी मास्टर टेªनर व मतदान कार्मिक उपस्थित रहे।


0 comments:
Post a Comment