पुरुष्कृत कांस्टेबल अखिलेश कुमार उपाध्याय।
साहिबाबाद, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना लिंकरोड क्षेत्र में एक शादी समारोह में आई एक महिला के गले से मंगलसूत्र लूटने वाले बदमाश को गोली मारकर दबोचने वाले कांस्टेबल अखिलेश उपाध्याय को गाजियाबाद के एसएसपी एवं डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने उसके साहसिक कार्य के लिए दस हजार रुपये का इनाम देकर पुरस्कृत किया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को थाना लिंक रोड क्षेत्र के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र 4 में स्थित एक होटल में शादी विवाह का कार्यक्रम चल रहा था ,वहां आई एक मेहमान महिला के गले से चैन लूटे जाने की सूचना मिली थी। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस के तुरंत बाद बदमाश ने एक दूसरी घटना को अंजाम दिया। तभी पुलिस का बदमाश से आमना-सामना हो गया। इस दौरान थाना लिंक रोड के आरक्षी अखिलेश सशस्त्र बदमाश को सामने देखकर जरा भी विचलित नहीं हुआ और बदमाश की गोली का निशाना बनने से बचते हुए जबावी कार्रवाई करते हुए उसके पैर में गोली मारकर नीचे गिरा कर दबोच लिया । इस साहसिक कार्य के लिए एसएसपी गाजियाबाद एवं डीआईजी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने कांस्टेबल को दस हजार रुपये नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।



0 comments:
Post a Comment