रत्नागिरी । महाराष्ट्र के रत्नागिरी में लगातार मूसलाधार बारिश के कारण देर रात तिवरे बांध टूटने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गयी है और 21 लोग लापता हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार रत्नागिरी के चिपलून तहसील स्थित तिवरे बांध के पानी के कारण निचले इलाके के गांवों में बाढ़ जैसी स्थिति हो गयी। भेंडेवाड़ी गांव के लगभग एक दर्जन घर बह गये। इसमें लगभग 14 परिवार के लोग रहते थे
जिसमें से कई लोग लापता हैं। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और समाज सेवकों के अलावा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के लोग बचाव और राहत कार्य में लगे हुए हैं। अधिकारियों ने आशंका जतायी है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। तिवरे बांध का निर्माण वर्ष 2000 में हुआ था।
रिपोर्ट के अनुसार बचाव दल ने आज अपराह्न तक 11 शव बरामद किया। महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश ने बांध दुर्घटना के लिए जांच के आदेश दिये हैं। स्थानीय लोगों ने बांध से पानी रिसने की शिकायत की थी लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया जबकि अधिकारियों ने कहा था कि मरम्मत का काम हो गया है।



0 comments:
Post a Comment