वैशाली, ( सर्वोदय शांतिदूत ब्यूरो ) थाना इंदिरापुरम पुलिस ने एक बैंक प्रबंधक की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए वैशाली सेक्टर एक में क्लाउड्स नाम की बिल्डिंग में चैथी मंजिल पर चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। इस कार्ड कॉल सेंटर में इंश्योरेंस पॉलिसी, लोन, शेयर मार्केट आदि के नाम पर फर्जी खातों में पैसा जमा कराया जाता था और लोगों से धोखाधड़ी की जाती थी। इस गिरोह के 4 महिला सदस्यों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर करीब पांच लाख कैश तथा अन्य सामान बरामद किया गया है।
एसपी सिटी श्लोक कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि साउथ इंडियन बैंक वसुंधरा की प्रबंधक पूजा ध्यानी ने शिकायत की थी कि वैशाली में फर्जी कॉल सेंटर के नाम पर बैंक में खाता खोलकर लोगों से धोखाधड़ी की जा रही थी है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष इंदिरापुरम संदीप कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ क्लाउड बिल्डिंग में चैथी मंजिल पर चल रहे कॉल सेंटर पर छापा मारा और यहां से काम करने वाली सात चार युवतियों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। यहां से 5 लाख 2500 कैश बरामद किया गया है। यहां करीब 500 लोगों को ठगा गया है यह गिरोह विभिन्न कंपनियों के डाटा लेकर लोगों को कॉल करता था तथा गुमराह कर फर्जी खातों में पैसे जमा कराता था।
गिरफ्तार लोगों में भारत कुमार पुत्र सुदर्शन निवासी 154 भूड़ भारत नगर गाजियाबाद, गौरव पुत्र नानक चंद निवासी एफ 2905 सेक्टर 12 विजय नगर ,संजीव कुमार पुत्र भगवान सिंह निवासी ं61 साउथ गणेश नगर मंडावली दिल्ली, ज्योति पुत्री दीनानाथ ए3913 हर्ष विहार नंद नगरी दिल्ली, ममता पुत्री विनोद ए 257 गली 7 मंडोली थाना नंद नगर्री दिल्ली, पूजा पुत्री राकेश कुमार निवासी ं27 मंडोली थाना नंद नगरी दिल्ली, भावना प्रवीण कुमार निवासी 182 विनोद नगर थाना कल्याणपुर दिल्ली है।


0 comments:
Post a Comment